रेत से भरी टैक्टर ट्राली जब्त, चालक गिरफ्तार

जबलपुर: ललपुर घाट से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था। सूचना पर ग्वारीघाट पुलिस ने दबिश देते हुए रेत से भरी टैक्टर ट्राली पकडी। इसके ही चाक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि ललपुर घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर टैक्टर ट्राली में लोड कर चोरी की रेत ले जायी जा रही है। सूचना पर तत्काल लालपुर घाट के पास दबिश दी घाट की ओर से एक टैक्टर ट्राली में रेत लोड कर ले जायी जा रही थी.

घेराबंदी कर टैक्टर चालक गुड्डू मरावी 28 वर्ष निवासी नई बस्ती ललपुर ग्वारीघाट को पकड़ा गया। टैक्टर ट्राली में लोड रेत के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई रायेल्टी न होना बताया , टैक्टर ट्राली के इंजन नम्बर एवं चेचिस नम्बर से सर्च करने पर टैक्टर का नम्बर एमपी 20 एबी 4464 ज्ञात हुआ जिसे चोरी की रेत सहित जप्त करते हुये टैक्टर मालिक एवं टैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

जबलपुर। शहर के नामचीन हॉस्पिटल मार्बल सिटी में मरीज की मौत के बाद चल रही जांच में हर दिन

Fri May 30 , 2025
जबलपुर: शहर के नामचीन हॉस्पिटल मार्बल सिटी में मरीज की मौत के बाद चल रही जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। मरीज की मेडिकल रिकॉर्ड में भी गड़बडझाला हुआ है। फर्जी बिल बनाने से लेकर हस्ताक्षर हैण्ड राइटिंग और छेड़छाड़ की गई। साथ ही दस्तावेजों में गंभीर […]

You May Like

मनोरंजन