पूर्व सरपंच, पुत्रों को रोक किया हमला, कार में तोड़फोड़

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास बदमाशों ने पूर्व सरपंच, पुत्रों को रोक कर हमला दिया। कार में तोड़फोड़ कर धमकाते हुए भाग गए।पुलिस ने बताया कि कैलाश तिवारी 47 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया लीटी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम लीटी का पूर्व सरपंच है बीती रात अपने दोनों बेटे आदर्श तिवारी, आदित्य तिवारी एवं पत्नी वंदना तिवारी, बेटी अपेक्षा तिवारी के साथ नर्मदा जी की प्रतिमा के दर्शन करने गांव में खेरमाई मंदिर के पास गये थे.

वहां पर गांव के रक्कू उर्फ राकेश केवट, भोला केवट, मनीष केवट, मोहित केवट मिले जो उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो चारों झूमाझपटी करने लगे उसके बेटे बीच बचाव करने लगे तो राकेश केवट एवं मोहित केवट ने उसके दोनों बेटों के साथ मारपीट की जिससे आदित्य के दाहिने हाथ एवं आदर्श के गले, ओंठ में चोट आयी, भोला तथा मनीष केवट ने डंडे से उसकी कार एमपी 20 जेड आर 6480 में तोड़ फोड़ की। जान से मारने की धमकी की देते हुये भाग गये।

Next Post

कूटरचित दस्तावेजों से व्यापारी को लगाया 39 लाख का चूना

Sat Jan 24 , 2026
शिवपुरी: यहाँ एक सराफा व्यापारी को फर्जी दस्तावेजों में फंसाकर प्रतिबंधित जमीन बेच दी गई और उनसे करीब 39 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इस हाई-प्रोफाइल जालसाजी में पूर्व बीएमओ की पत्नी श्वेता शर्मा मुख्य आरोपी बनाई गई हैं। करैरा पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज […]

You May Like