रूस ने यूक्रेन के लिए सामान लेकर ओडेसा बंदरगाह की ओर से जा रहे मालवाहक जहाज़ पर हमला किया

माॅस्को, 24 अक्टूबर (स्पूतनिक) रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए रसद सामग्री लेकर ओडेसा बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला किया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कल रात से आज सुबह तक रूसी सेना ने यूक्रेन के बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हित में इस्तेमाल किए जा रहे नौसैनिक पोतों पर ड्रोन हमले जारी रखे।
बयान में कहा गया, “इसके अलावा, समुद्र में एक मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। वह यूक्रेन के सशस्त्र बलों की सहायता के लिए सामान लेकर ओडेसा बंदरगाह की ओर जा रहा था।”

मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना ने रात को चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर मानवरहित नौकाओं का निर्माण करने वाली एक वर्कशाप को भी निशाना बनाया।

.....

Next Post

सीतारमण ने वैश्विक अस्थिरता के मौजूदा दौर में देश की तैयारियों पर वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की बैठक में की चर्चा

Sat Oct 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यहां वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की और आर्थिक तथा वित्तीय महत्व के विभिन्न मुद्दों के साथ वैश्विक अस्थिरता के वर्तमान दौर का सामना करने में सरकार की […]

You May Like