पुलिस ने इंस्ट्राग्राम पर 61 भड़काऊ पोस्ट कि चिन्हित

इंदौर: अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है.सलमान लाला की मौत के बाद 1 सितंबर की रात 12:30 से 1:10 बजे के बीच इंस्टाग्राम पर कई आईडी से गलत जानकारियां प्रसारित की गईं थी, इन पोस्टों में सलमान लाला की मौत को लेकर भड़काऊ बातें लिखी गईं और मुस्लिम समुदाय सहित अन्य समाजों के खिलाफ नफरत फैलाने का प्रयास किया था,

अपराध शाखा की जांच में अब तक 61 इंस्टाग्राम आईडी चिन्हित हुई हैं, जिनसे यह सामग्री डाली गई थी. पुलिस ने इन सभी आईडी को तकनीकी स्तर पर खंगालने के लिए साइबर सेल की मदद लेना शुरू कर दिया है. अपराध शाखा प्रभारी का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया है, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

गायब हुई युवती की तलाश में पिता लगा रहे थाने के चक्कर

Sat Sep 20 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक युवती के दोबारा गायब होने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि युवती को पहले भी बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाया गया था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया था. अब फिर से युवती के लापता होने के बाद पिता न्याय […]

You May Like

मनोरंजन