बुधनी: लगातार दो महीने से चकमा दे रहे मगरमच्छ को बीती रात वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया. मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर रेस्क्यू टीम ने नर्मदा नदी में छोड़ा. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.गौरतलब है कि बब्बर वीआईपी कालोनी के पास खेत में मगरमच्छ को देखा गया था. इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई थी. लगातार दो महीने से मगरमच्छ कभी खेत तो कभी सड़क किनारे नाली में दिखाई देता था. जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी.
बीती रात कालोनी परिसर के अंदर मगर को देखा गया. जिसकी सूचना रहवासियों ने वन विभाग को दी. जिस पर एसडीओ सुकृति ओसवाल और फारेस्ट ऑफिसर राजित द्विवेदी द्वारा तुरंत रेस्क्यू टीम को रवाना किया. मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से मगरमच्छ को काबू में किया. मगरमच्छ की लंबाई करीब चार फिट बताई गई. रेस्क्यू टीम में शामिल वन विभाग कर्मचारी मोहन पटेल, राजेंद्र चौहान सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा ने करीब चार फिट लम्बे मगरमच्छ को बांधकर नर्मदा नदी में छोड़ा गया.
