जबलपुर । संजीवनीनगर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग में प्रेम संबंध के विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, बड़ा पत्थर शास्त्रीनगर निवासी राहुल कोरी (30) बीती रात करीब 10:40 बजे अपने मौसी के लडक़े नितिन कोरी के साथ लाल बिल्डिंग में अपने किरायेदार के घर आया था। नितिन कोरी का बड़ा पत्थर इलाके की ही एक लडक़ी से प्रेम संबंध है। इसी बात से नाराज लडक़ी का भाई अनुज पटेल अपने दोस्त गुरु शर्मा के साथ वहां धमक गया । लाल बिल्डिंग के पास पहुंचते ही अनुज पटेल ने राहुल कोरी को रोका विवाद बढऩे पर अनुज पटेल ने चाकू निकाला और राहुल पर हमला कर दिया।
Next Post
चितहरा रेलवे फाटक की बदहाल व्यवस्था से राहगीर परेशान
Wed Nov 11 , 2026
सतना। सतना-मानिकपुर रेलखण्ड के चितहरा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे फाटक की बदहाल व्यवस्था राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रखरखाव और मेंटेनेंस के अभाव में फाटक की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम लोगों […]

You May Like
-
1 year ago
सूर्यकुमार ने हेजलवुड और अभिषेक की सराहना की
-
4 months ago
दो बच्चों की मां स्कूल जाने निकली, घर नहीं लौटी