चितहरा रेलवे फाटक की बदहाल व्यवस्था से राहगीर परेशान

सतना। सतना-मानिकपुर रेलखण्ड के चितहरा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे फाटक की बदहाल व्यवस्था राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रखरखाव और मेंटेनेंस के अभाव में फाटक की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही के दौरान एक तरफ का फाटक खुलने के बाद दूसरी तरफ का गेट नहीं खुल सका।

इसके चलते सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते यहां भारी जाम की स्थिति बन गई और राहगीर काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक की खराब स्थिति के कारण आवागमन में लगातार दिक्कतें हो रही हैं। इसके बावजूद रखरखाव को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे फाटक जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस की अनदेखी से आम जनता को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से फाटक की तत्काल मरम्मत कराने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Next Post

संतोषी माता तालाब पहुंचे महापौर - निगमायुक्त

Wed Nov 11 , 2026
सतना। आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महापौर योगेश कुमार ताम्रकार और नगर आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने संतोषी माता मंदिर एवं तालाब परिसर का निरीक्षण किया।उन्होंने तालाब के घाटों की स्थिति, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान […]

You May Like