चोटिल वीर की जगह शिवम शर्मा यूपी की एकादश में शामिल

लखनऊ, 23 जनवरी (वार्ता) प्रशांत वीर को झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन लंच से ठीक पहले फ़ील्डिंग के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद शिवम शर्मा को बतौर सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट यूपी की एकादश में शामिल किया गया है।

यूपी के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शिवम शर्मा को चोटिल प्रशांत वीर की जगह सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर एकादश में जगह मिली है। वह दूसरे दिन मैच की सुबह एकादश में शामिल हुए, जब मैच रेफ़री को वीर की मेडिकल रिपोर्ट मिली।

मैच के पहले दिन लंच से ठीक पहले फ़ील्डिंग करते वक़्त वीर चोटिल हो गए थे और वह कम से कम तीन सप्ताह के लिए ऐक्शन से बाहर हैं।

यह दूसरी बार है जब इस साल लागू किए गए सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट का प्रयोग रणजी ट्रॉफ़ी में हो रहा था। इससे पहले अक्टूबर 2025 में कोलकाता में हुए बंगाल और गुजरात के मैच में बंगाल के बल्लेबाज काज़ी जुनैद सैफ़ी चोटिल सलामी बल्लेबाज़ सुदप चटर्जी की जगह टीम में आए थे और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी की थी।

यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रयोग होने वाले कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम से अलग है, जहां पर सिर्फ़ सिर की चोट के मामले में टीमों को सब्स्टीट्यूट मिल सकता है।

फ़िलहाल, दूसरे दिन मेहमान झारखंड का शिकंजा मैच पर मज़बूत हो गया है। जहां पहले दिन सलामी बल्लेबाज़ शरनदीप सिंह ने शतक लगाया था, वहीं दूसरे दिन कुमार कुशाग्र ने 102 रन बनाकर झारखंड को 500 के ऊपर पहुंचा दिया। वहीं वीर की जगह एकादश में आए शिवम ने 18.5 ओवर गेंदबाज़ी की और शतकवीर कुशाग्र सहित दो विकेट लिए।

Next Post

शानदार सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ छठे फाइनल की तारीख तय की

Fri Jan 23 , 2026
सिडनी, 23 जनवरी (वार्ता) सिर्फ़ दो रात पहले, सिडनी सिक्सर्स पूरब की ओर उड़े थे, घायल और निराश। लेकिन अब उन्हें वापसी का मौका मिला है। पूरे ऑस्ट्रेलिया में 3200 किलोमीटर की यात्रा को उलटने का अधिकार हासिल करने के बाद, वे अब किस्मत के मुहाने पर खड़े हैं। ऑप्टस […]

You May Like