रासुका में गिरफ्तार किए आरोपी को भेजा जेल

इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने रासुका प्रकरण में शहर के कुख्यात अपराधी शुभम चौकसे को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर में भेज दिया. शुभम चौकसे के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त झोन-2 अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि 12 और 13 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि में आदर्श बिजासन नगर में शराब पीते समय शुभम चौकसे ने फरियादी सागर चौकसे से अडीबाजी की और रुपए मांगने पर मारपीट की थी.

पहले भी आरोपी के खिलाफ जिलाबदर सहित कई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी थी. इसके अलावा पिछले एक महीने में उसके खिलाफ मारपीट के तीन और मामले दर्ज हुए थे. जिसके तहत आरोपी को जेल भेद दिया है. शुभम चौकसे पर अब तक कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पत्रकार पर हमला करने का मामला भी शामिल है.

Next Post

कोलारस में रात को तांत्रिक क्रिया करता दिखा संदिग्ध

Sat Sep 27 , 2025
शिवपुरी:जिले के कोलारस कस्बे में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। जेल रोड नर्सरी के पास यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति देर रात सड़क किनारे तांत्रिक क्रिया कर रहा था। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, संदिग्ध व्यक्ति […]

You May Like