नहर में डूबने से युवक की मौत

रीवा, रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित नहर में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को समान थाना पुलिस को नहर में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन निरीक्षक विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. टीम ने नहर में सघन सर्चिग अभियान चलाया और कुछ ही समय में युवक का शव बरामद कर लिया, घटना सोमवार शाम हुई थी. मृतक की पहचान कौशलेंद्र उपाध्याय (30) पिता इंद्रावली उपाध्याय, निवासी ग्राम रतहरी के रूप में हुई है. शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार कौशलेंद्र नहर किनारे बैठकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया. उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया.

Next Post

पेजेश्कियान ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज, कहा, मैं डटा रहूंगा

Tue Aug 4 , 2026
तेहरान, 04 अगस्त (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने इस्तीफा देने से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह अपने पद पर बने रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और देश के सैन्य नेतृत्व के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। श्री पेज़ेश्कियान […]

You May Like