आईडीए की मल्टी से हटाया अनाधिकृत लोगों का कब्जा

इंदौर: आईडीए ने आज योजना 94 पूर्वी रिंग रोड पर स्थित मल्टी से 45 फ्लैट खाली कराने को कार्रवाई की. अभी मल्टी के दूसरे ब्लॉक के 35 फ्लैट और खाली कराए जाएंगे. आईडीए के उक्त इमारतों में खाली होने का गलत फायदा उठाते हुए अनाधिकृत रूप से कब्जा कर रह रहे थे.आईडीए ने आज पूर्वी रिंग रोड पर मुसाखेडी स्थित बहुमंजिला इमारत में रह रहे अनाधिकृत लोगों से फ्लैट खाली करवाने को कार्रवाई की. आईडीए उक्त इमारत 12 साल पहले बनाई थी, जिसमें फ्लैट थे.

खाली फ्लैट को देखकर लोगों ने ताले तोड़कर रहना शुरू कर दिया था. उक्त इमारतों में अधिकृत कब्जे की जानकारी सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े को मालूम पड़ी. इसके बाद सीईओ डॉ. झाड़े ने फ्लैट खाली करके कब्जा हटाने की कारवाई के निर्देश दिए थे. आज रिंग रोड योजना 94 के सेक्टर एच में बनी बहुमंजिला इमारत के आईएफजी और एच ब्लॉक में अनाधिकृत रूप से कब्जा कर रखे 45 फ्लैट खली करवाए गए. साथ उक्त इमारत के ए, बी, सी और डी ब्लॉक के 35 फ्लैट भी खाली करवाने की कार्रवाई की जाएगी. आईडीए द्वारा उक्त 80 फ्लैटों का नियमानुसार विक्रय किया जाएगा.
ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी
आईडीए सीईओ ने कहा कि आईडीए की संपत्तियों का इसी तरह ऑडिट कराया जाएगा. आईडीए के संपत्तियों से अनाधिकृत लोगों के कब्जे को हटाने की कार्रवाई चलती रहेगी. इस दौरान प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

Next Post

प्रदेश का पहला स्मार्ट फिश पार्लर इटारसी में शुरू, मछुआरों को मिला आधुनिक स्वरोजगार

Sat Apr 11 , 2026
इटारसी। बैल बाजार क्षेत्र में प्रदेश के पहले स्मार्ट फिश पार्लर का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार यह पार्लर मछुआरों के लिए आधुनिक और सम्मानजनक व्यापार का नया मंच बनेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित इस पार्लर में डीप फ्रीजर और डिस्प्ले […]

You May Like