हरदा: जिले में आदिवासी एवं अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई को गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान नवाचारी खगोलीय प्रयोग एवं मॉडल निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से विज्ञान लोकप्रियकरण एवं सामाजिक शोध संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी और समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी ओ.एस. महाजन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन दीपक सोनी ने खगोलीय मॉडल निर्माण, सूर्य व चंद्र ग्रहण सहित वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रयोगों के माध्यम से समझाया। आशीष पारे ने विज्ञान को विद्यालयों में लोकप्रिय बनाने की योजना साझा की, जबकि डॉ. मनोज जैन ने इतिहास एवं विषयों के समन्वित अध्ययन पर जोर दिया। अधिकारियों ने जिले में ऐसे प्रशिक्षण और विज्ञान प्रयोगशालाओं के विस्तार का आश्वासन दिया।
