प्रदेश का पहला स्मार्ट फिश पार्लर इटारसी में शुरू, मछुआरों को मिला आधुनिक स्वरोजगार

इटारसी। बैल बाजार क्षेत्र में प्रदेश के पहले स्मार्ट फिश पार्लर का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार यह पार्लर मछुआरों के लिए आधुनिक और सम्मानजनक व्यापार का नया मंच बनेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित इस पार्लर में डीप फ्रीजर और डिस्प्ले फ्रिज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मछलियों की गुणवत्ता और ताजगी बनी रहेगी।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि सरकार ने मछुआरों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें किसान के समान अधिकार दिए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता की सराहना की।

यह पहल शहर में स्वच्छता बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

Next Post

किताब-यूनिफॉर्म खरीद में गड़बड़ी उजागर, इंदौर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर: जिले में स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म की खरीद को लेकर की जा रही मनमानी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत किसी एक दुकान से ही सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य करना प्रतिबंधित है. इसी […]

You May Like