सीएम डॉ यादव ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला दिन, कैप्टन मनोज पांडेय को किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन सरकार के अहंकार के कारण देश में आपातकाल लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इस कठिन दौर में लोकतंत्र के लिए डटकर खड़े रहने वाले लोकतंत्र प्रहरियों के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन पांडेय ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए खालूबार मोर्चे की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य और देशभक्ति का जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Next Post

जन सामान्य से समान नागरिक संहिता के संबंध में चर्चा की जा रही

Thu Jun 25 , 2026
ग्वालियर: राज्य शासन द्वारा समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक ग्वालियर में जन परामर्श के लिये आज गुरुवार को प्रात: 1 से नगर निगम के बाल भवन में चल रही है। अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद के अनुसार बैठक में जनप्रतिनिधि, […]

You May Like