
बालाघाट। बुराई पर अच्छाई का प्रतिक विजयादशमी पर्व वारासिवनी नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष व विधायक विवेक विक्की पटेल की उपस्थिति में श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो गांधी चौक,गोलीबारी चौक,अंबेडकर चौक, नेहरू चौक,जय स्तंभ चौक,बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया गया इस दौरान मैदान पर भव्य आतिशबाजी भी की गई दशहरा पर्व को देखने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो से हजारों लोग पहुंचे थे वही शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया था चल समारोह में भगवान श्री राम की झांकी छत्तीसगढ़ का शिव तांडव नृत्य,बालाघाट जिले का प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे
*समारोह में चलित झांकी रही आकर्षण का केंद्र*
दशहरा आयोजन समिति द्वारा दशहरा पर्व पर भगवान हनुमान,श्री राम,शिव तांडव की चलित झांकीयो द्वारा शानदार प्रस्तुति दिखाई दी झांकीयो के माध्यम से असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया गया
*शिवम बुधरानी ने हनुमान स्वरूप धारण किया मुकुट*
चल समारोह के दौरान भगवान हनुमान जी के स्वरूप को धारण करने की परंपरा है इस वर्ष शिवम बुधरानी द्वारा मुकुट धारण किया गया था श्री राम मंदिर से साधक शिवम बुधरानी द्वारा भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना क़र अपनी सेना के साथ दशहरा मैदान पहुँचे इस दौरान उन्होंने मार्ग पर पड़ने वाले मातारानी के पंडाल पहुँचक़र दर्शन भी किए l
*ये रहें मौजूद*
भुतपूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल,भूतपूर्व विधायक ओमकार बिसेन,धवल माडल,स्वप्निल डोंगरे,अजय बिसेन,जीतू राजपूत,अनिल पिपरेवार,विवेक जुझार,सुदेश गुड्डू सोनी,संदीप मिश्रा,राजेंद्र कोहाड़,तंबू खंडेलवाल,अनीश बैग,हरि क्षिरसागर,कैलाश दुल्हानी,विकास पंडोरिया,किशोर बांसोड़कर,झामसिंह भगत,विक्की ऐड़े,भय्यु अग्रवाल,राहुल बिसेन,संदीप राणा,सुनील राणा,राजकुमार चौधरी,शैलेन्द्र पटेल,बंटी शेंन्द्रे,मनीष खंडेलवार,राहुल अरोरा, सुशील शर्मा,जगमोहन निराला,विजय बिसेन,जावेद अली,धीरेन्द्र रूसिया,प्रमेन्द्र हेड़ाऊ,चिंटू जैन,विजय बिसेन,राकेश वर्मा,छोटू ठाकरे,सोमू शुक्ला,प्रणय धार्मिक,समीर बिसेन, अमन पटेल,रितिक गौतम,सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहें।
