
भोपाल। श्री अष्टविनायक मित्र मंडल द्वारा जनकपुरी जुमेराती में पिछले 14 वर्षों से विभिन्न स्वरूपों में श्री गजाजना गणेश महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। इस वर्ष समिति अपने 15वें स्थापना वर्ष पर विशेष भव्यता के साथ उत्सव मना रही है।
समिति के अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल, सौरभ साहू और विनोद प्रजापति ने बताया कि इस बार मंडल द्वारा 18 फीट ऊंची शिव परिवार स्वरूप गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की विशेषता यह है कि गणेशजी सहित भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ पूरा स्वरूप श्रद्धालुओं को दर्शन देगा।
गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य सजावट, आकर्षक झांकियां और धार्मिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। मंडल का यह प्रयास जनकपुरी जुमेराती क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
