इंदौर: जिले में स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म की खरीद को लेकर की जा रही मनमानी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत किसी एक दुकान से ही सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य करना प्रतिबंधित है. इसी क्रम में डोंगरगांव, महू स्थित साईं एकेडमी और विद्याश्री स्टेशनरी के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
शिकायतकर्ता योगेश ने हेल्पलाइन पर बताया कि स्कूल का पूरा कोर्स केवल एक ही दुकान पर उपलब्ध कराया जा रहा था और उसे अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था. जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया. प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों और पुस्तक विक्रेताओं को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. अभिभावक 0731-2431117 हेल्पलाइन पर ऐसी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.
Next Post
खगोल विज्ञान और जलवायु विषय पर विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने सीखे प्रयोगात्मक ज्ञान के गुर
Sat Apr 11 , 2026
बनखेड़ी। बाचवानी स्थित मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं मेले का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन” रहा, जिसे सी वी रमन की स्मृति को समर्पित किया […]

You May Like
-
11 months ago
अगले साल पहली छमाही में आएगा जियो का आईपीओ- मुकेश अंबानी