खगोल विज्ञान और जलवायु विषय पर विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने सीखे प्रयोगात्मक ज्ञान के गुर

बनखेड़ी। बाचवानी स्थित मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं मेले का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन” रहा, जिसे सी वी रमन की स्मृति को समर्पित किया गया।

प्राचार्य हरगोविंद मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ दीपक सोनी व आशीष पारे ने विद्यार्थियों को ब्रह्मांड, ग्रहण, जलवायु तंत्र और वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी दी। क्रियाशील मॉडलों के माध्यम से जटिल अवधारणाएं सरल तरीके से समझाई गईं।

विज्ञान मेले में वॉटर रॉकेट्री, सूर्य अवलोकन जैसे प्रयोगों ने विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

वीआईपी स्कूल मे स्केटिंग रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Sat Apr 11 , 2026
मुलताई। नगर के वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्केटिंग रैली निकालकर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों एवं जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 110 विद्यार्थियों ने भाग […]

You May Like