प्रसूता वार्ड में घुसा चोर, अटेंडेंट की सजगता से पकड़ा गया…

भिंड। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में मरीज के अटेंडर का मोबाइल चोरी हो गया, इस दौरान पास के बेड पर लेटी मरीज की अटेंडेंट ने मोबाइल चोरी की घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद मोबाइल चोरी कर भाग र​हे चोर को पकड़कर अस्पताल चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया। भारौली रोड निवासी क्षमा व्यास 30 साल पत्नी मनोज व्यास बच्चा होने के बाद अस्पताल के प्रसूता वार्ड में एडमिट है। दोपहर 2 बजे के करीब क्षमा का पति मनोज उसके पलंग पर लेटा था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक प्रसूता वार्ड में घुसा और तांका झांकी करने लगा। इसी बीच वार्ड में एक पलंग पर बैठी महिला अटेंडर लक्ष्मी संदिग्ध युवक का वीडियो बनाने लगी। तभी पलंग पर लेटे मनोज व्यास का मोबाइल चोर ने चुरा लिया। वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला ने तुरंत मोबाइल चोरी की सूचना मनोज को दी तो वह चोर के पीछे दौड़ा और अस्पताल गेट पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पूछताछ कर आरोपी चोर के पास से चोरी किया मोबाइल बरामद ​कर लिया। घटना की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ा। पूछताछ करने पर चोर ने अपना नाम राघवेंद्र कुशवाह निवासी आईटीआई बताया।

Next Post

जागरूकता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक से दी साइबर सुरक्षा की सीख

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अवसर पर गुरुवार को न्यू मार्केट स्थित टॉप एन टाउन के सामने दूरसंचार विभाग (एमपी एलएसए), सीसीए कार्यालय एवं बीएसएनएल द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाना एवं […]

You May Like