सोमवती अमावस्या पर वटवृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

जबलपुर। पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर ग्वारीघाट स्थित मां नर्मदा तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं नर्मदा तट पहुंचीं और पुण्य सलिला मां नर्मदा में स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया। इसके बाद महिलाओं ने वटवृक्ष का विधि-विधान से पूजन कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की और परिक्रमा लगाकर पवित्र धागा बांधा। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या पर वटवृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।इस अवसर पर महिलाओं ने कथा श्रवण, जप और पूजा के माध्यम से भगवान श्रीहरि का स्मरण किया और पूजन के उपरांत महिलाओं ने प्रसाद वितरण कर एक-दूसरे को सुहाग की सामग्री भेंट की।इस मौके पर नर्मदा तट पर दिनभर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर महिलाओं ने कथा श्रवण, जप और पूजा के माध्यम से भगवान श्रीहरि का स्मरण किया और पूजन के उपरांत महिलाओं ने प्रसाद वितरण किया और एक-दूसरे को सुहाग की सामग्री भेंट की।इस मौके पर नर्मदा तट पर दिनभर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला।

Next Post

गरीबो व छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने में बड़ा कदम: सविता

Mon Jun 15 , 2026
सिंगरौली । अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ हो गया है।  जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं ननि आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में आयोजित यह विशेष शिविर आज 15, 16 एवं 18 जून को लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के […]

You May Like