दतिया: दतिया जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सिविल सर्जन डॉ राठौर प्रयास कर रहे हैं। वे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी बिना ड्रेस के ड्यूटी करते मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ राठौर ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आरएमओ डॉ दिनेश तोमर, डॉ राजेश पटेल आदि स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
