स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 स्कूल बसों पर 48,500 का चालान

दमोह। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के पालन में जिले में 08 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक संचालित किए जा रहे 10 दिवसीय स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान के अंतर्गत दमोह पुलिस द्वारा स्कूल बसों की सघन जांच की गई.इस अभियान के दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों की स्कूल बसों का तकनीकी, यांत्रिक व सुरक्षा मानकों के आधार पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वाहन दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, सीट क्षमता, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस सत्यापन सहित अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान 3 स्कूल बसों में मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध कुल 48,500 का चालान किया गया। संबंधित वाहन संचालकों को भविष्य में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने हेतु सख्त निर्देश भी दिए गए।

अभियान की अवधि में जिले के सभी स्कूल वाहनों की लगातार जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें, मौके पर गंगा एक्वा आर ओ वाटर प्लांट के परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियां व अव्यवस्थित आर ओ वाटर प्लांट पाए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन किया गया तीन दिवस के लिए निलंबित

Wed Jul 8 , 2026
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में नया बाजार नंबर 2 स्थित गोपाल दूध डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त गोपाल दूध डेयरी में संग्रहित दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच […]

You May Like