एनएचएआई ने इंटर्नशिप के लिए छात्रों से मांगे आवेदन

नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगामी ग्रीष्मकाल के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा करते हुए छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम मई से जुलाई के बीच दो माह की अवधि का होगा। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को 20000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।चयनित अभ्यर्थियों को एनएचएआई के विभिन्न फील्ड कार्यालयों और नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात किया जाएगा, जहां वे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

इंटर्नशिप में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ कानून, प्रबंधन, वाणिज्य और जनसंचार जैसे गैर-तकनीकी क्षेत्रों के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। चयनित छात्रों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा और इंटर्नशिप पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।

 

 

Next Post

बच्चा वार्ड के वेटिंग रूम में लगी आग

Thu Mar 26 , 2026
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के बच्चा वार्ड स्थित नर्सरी वेटिंग रूम में गुुरूवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि जब आग लगी तब वेटिंग रूम में कोई मौजूद नहीं था । अग्नि हादसे से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। […]

You May Like

मनोरंजन