नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज. थाना क्षेत्र में बीती रात नगर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी राहुल केवट निवासी केवट मोहल्ला ने उसके साथ जोर जबरजस्ती कर बंद कमरे में दुष्कर्म किया. पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को बताई और परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल पहुंचा दिया है.

Next Post

अजगर ने किया घायल फिर भी सर्पमित्र ने पकड़ा

Sun Sep 21 , 2025
बुधनी।नगर में बीती शाम रेल्वे स्टेशन परिसर में बने पार्क में विशाल अजगर निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया. रेल्वे कर्मचारी व लोगों की भीड़ जमा हो गई. अजगर को पकडऩे के लिए सर्प मित्र अशोक पारे को बुलाया. मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने पार्क में छुपे अजगर […]

You May Like