भिंड के क्वारी नदी पुल पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला

भिंड: क्वारी नदी पुल पर गुरुवार देर रात घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना के कारण पुल पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देहात और फूप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया गया।

घटना आज देर रात की है, जब तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक घने कोहरे के कारण आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही भिंड देहात और फूप थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फंसे हुए चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर का सहारा लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया।

Next Post

स्वर शतकम मालवा का पूर्वाभ्यास

Fri Jan 3 , 2025
वाद्य यंत्र प्रदर्शनी का उद्घाटन इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है. इस उपलक्ष में पूरे देश में वर्ष भर लगातार कार्यक्रम होंगे. इसकी शुरुआत मालवा प्रांत से हो रही है. संघ प्रमुख इंदौर और ओंकारेश्वर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रमुख […]

You May Like