
इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल पिकनिक स्पॉट स्थित ढाबे पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद में युवक पर कड़े से हमला कर दिया. हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.
फरियादी सचिन चौहान निवासी उमरीखेड़ा तेजाजी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिचितों के साथ चोरल स्थित सैनी ढाबे के पास था. उसी दौरान आरोपी रितेश निवासी असरावद भी वहां मौजूद था और उसे साथ बैठकर शराब पीने के लिए कह रहा था. सचिन द्वारा मना करने पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर रितेश ने हाथ में पहने भारी कड़े से सचिन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में उसके सिर पर तीन जगह गहरी चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर घायल को बचाया. सिमरोल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
