चोरी के मामले में दो युवक, दो नाबालिग धराए

छिंदवाडा़। दो युवकों को महंगे मोबाइल और महंगी बाइक का शौक इस कदर हो गया कि दोनों युवक चोरी करने की राह पर निकल पड़े. चोरी के मामले में पुलिस ने दोनों युवकों के साथ अन्य दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी, जेबर और बाइक सहित अन्य 6 लाख 13 हजार 750 रूपए का मशरूका जब्त किए है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रामधन पिता स्व. गामाजी डोंगरे उम्र 55 साल निवासी तिनकुही थाना मोहखेड ने 16 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने इसके मकान का ताला तोडकऱ घर की आलमारी से सोने एवं चांदी के जेवर कीमत करीब 4 लाख 50 हजार की चोरी कर ले गया. वही प्रार्थी संपत पिता भोल्या कड़वे निवासी सारोठ ने 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चांदी के जेवर, नगद राशि और चांदी के सिक्के कुल कीमती 17 हजार रूपये के चोरी कर लिया. दोनों चोरी के मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों को पकडऩे में जुट गई थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आयुश सोलंकी, विनायक उर्फ मोनू नागरे महंगी गाड़ी और मोबाइल फोन रखने का शौक रखते है. सूचना पर पुलिस ने दोनों संदेहियों को अभिरक्षा में ले लिया और पूछताछ में आरोपी आयुश सोलंकी ने 16 मई को तिनकुही में दो नाबालिग लड़क़े हिवरावासुदेव के साथ सूने मकान में चोरी करना और 23 जुलाई को ग्राम सारोठ में विनायक उर्फ मोनू नागरे निवासी हिवरावासुदेव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया. आरोपी आयुश के कब्जे से 25 जुलाई को घटना में प्रयुक्त लोहे की राड, 250 रूपये नगद, एक मोबाइल, एक बिना नंबर की बाइक, एक बाइक एमपी 28 जेड एन 0835, नाबालिकों से 15 सौ रूपये एवं 1 हजार रूपये कुल कीमती 4 लाख 93 हजार 750 रूपये जप्त किया गया। वही आरोपी आयुश सोलंकी से पूर्व के अपराध में उपयोग की एक बाइक, एक चांदी की चैन, पैरपट्टी तथा आरोपी विनायक उर्फ मोनू नागरे से एक पैर पट्टी, एक चैन कुल कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों से कुल 6,13,750 रूपये का मशरूका जप्त किया गया.

Next Post

साठिया घाटी पर यात्री बस पलटी, एक कि मौत

Sat Jul 26 , 2025
सागर । शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक यात्री बस साठिया घाटी के पास पलट गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के […]

You May Like