स्क्रैप व्यापारियों ने टैक्स चोरी के साथ किया करोड़ों का गड़बड़झाला 

जबलपुर। केन्द्रीय जीएसटी जबलपुर ने टैक्स चोरी के खिलाफ स्क्रैप कारोबार से जुड़ी शहर की फर्मों के सात ठिकानों में बुधवार से छापेमार कार्रवाई की जो गुरूवार को भी जारी रही। दस्तावेजों, माल और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच, स्टॉक, लेखा-जोखों की पड़ताल में करोड़ों की हेराफेरी सामने आई है। फर्जी बिलों के जरिए खरीद फरोख्त के साथ कारोबारियों ने टैक्स चोरी करने भी भारी गड़बड़झाला किया है। अभिलेखों, स्टॉक, अन्य दस्तावेजों की जांच में करोड़ों की हेराफेरी का भंड़ाफोड़ हुआ है।सीजीएसटी ने मेसर्स केएनआर मेटल्स व मेसर्स समा स्टील पर शिकंजा कस दिया है। 2 करोड़ से अधिक के आईटीसी इवेजन का अनुमान है। इसके साथ ही दोनों फर्मों ने 20 लाख जीएसटी तत्काल जमा कर दी है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय जबलपुर आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में आयुक्तालय की एंटी एवेशन टीम ने फर्जी बिलों द्वारा खरीद फरोक्त के संबंध में जबलपुर शहर के 7 जगहों पर छापेमार कार्यवाही की है। जिन फर्मों में कार्रवाई की गई उसमें मेसर्स शमा स्टील, मेसर्स केएनआर मेटल, मेसर्स मनन ट्रेडर्स, मेसर्स मानस एंटरप्राइजेज, मेसर्स वर्धमान एंटरप्राइजेज, मेसर्स सिल्वर स्टील इंडस्ट्रीज, एवं मेसर्स महावीर इंडस्ट्रीज शामिल है। सूत्रों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और दस्तावेजों की समीक्षा के पश्चात कठोर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

एक फर्म ने 11.84 लाख, दूसरी ने 9 लाख जमा किए-

सीजीएसटी विभाग द्वारा की गई सघन जांच में स्क्रैप, धातु कारोबार से जुड़ी सात फर्मों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आईटीसी इवेजन का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान के. एन. आर. मेटल्स ने 11.84 लाख, मेसर्स समा स्टील ने 9 लाख की जीएसटी राशि तत्काल जमा की है।

10 करोड़ के फर्जी बिलों से 2 करोड़ के आईटीसी इवेजन-

विभागीय सूत्रों के अनुसार केएनआर मेटल्स में लगभग 10 करोड़ के फर्जी बिलों के माध्यम से लगभग 2 करोड़ के आईटीसी इवेजन का अनुमान पाया गया है। सातों फर्मों के प्रोपराइटरों द्वारा संबंधित दस्तावेज शीघ्र विभाग में प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता, टैक्स चोरी या कर की कमी पाई जाती है, तो पूरी जीएसटी देय राशि जमा की जाएगी।

Next Post

आबकारी ने पकड़ी चार लाख की शराब

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर अंतर्गत कालीबाड़ी कृपाल चौक, हाथीताल एवं गुप्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी ने कार्रवाई करते हुए चार लाख रूपए की शराब पकड़ी। ब्रांड्स की विदेशी मदिरा का जखीरा जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक के रिहायशी मकान में जब आबकारी ने दबिश दी। तलाशी के […]

You May Like