पति ने पत्नी की चरित्र शंका के चलते कर दी हत्या, गिरफ्तार

नवभारत न्यूज

रतलाम। पत्नी के चरित्र पर शंका करने वाले शराबी पति ने बीती रात चाकू से वार कर पत्नी की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं मृतका को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपलोदा तहसील के रानीगांव में मायके में रह रही पत्नी को धूलंडी की रात शराब के नशे में पति बंशीलाल ने चाकू से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह मंदसौर जिले के खोड़ाना निवासी बंशीलाल से हुआ था। 35 वर्षीय मृतका की दो बेटियां हैं। बंशीलाल पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसलिए आए दिन विवाद भी होते रहते थे। मृतका रक्षाबंधन से ही अपने मायके रानी गांव में रह रही थी। जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका को पोस्टमार्टम के लिए जावरा भेजा गया, वहीं पति बंशीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Next Post

खेलों के विकास में महिला खिलाड़ियों का योगदान अतुलनीय: कोहली

Sat Mar 15 , 2025
बेंगलुरु, 15 मार्च (वार्ता) पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को देश में महिला खेलों के परिवर्तन के पीछे महिला खिलाड़ियों की भूमिका की सराहना करते हुये कहा कि उनके खुद के प्रयासों से वाणिज्यिक विकास, वित्त पोषण में वृद्धि हुई और आखिरकार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) अस्तित्व में […]

You May Like