
जबलपुर। गोरखपुर अंतर्गत कालीबाड़ी कृपाल चौक, हाथीताल एवं गुप्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी ने कार्रवाई करते हुए चार लाख रूपए की शराब पकड़ी। ब्रांड्स की विदेशी मदिरा का जखीरा जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक के रिहायशी मकान में जब आबकारी ने दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में उच्च श्रेणी की विभिन्न ब्रांड्स की विदेशी मदिरा बरामद की गई। टीम ने मौके से कुल 285.66 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार किया।
जंगल में धधक रही थी शराब की भट्टियां
इसके अतिरिक्त, आबकारी टीम ने पनागर अंतर्गत ककरहाई तालाब के पास जंगल में अलग- अलग स्थानों पर दबिश दी। यहाँ से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और लगभग 800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
