पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान पर कार्रवाई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर जैसा बताया और कहा कि अफगानिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं, माहौल तनावपूर्ण है।
पाकिस्तान को अफगान-तालिबानी लड़ाकों से मुंह की खानी पड़ी है। इस शर्मनाक को छिपाने के लिए पाकिस्तानी सरकार के नेताओं ने बिना सिर पैर के बयान देना शुरू कर दिया है। इसी बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। आसिफ ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई कार्यवाई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर जैसा बताया है।
आसिफ ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, पाकिस्तानी फौज ने उसी तरह से अफगानिस्तान की जमीन पर कार्रवाई की, जिस तरह से भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हमला किया था। उनका इशारा हाल ही में पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा अफगान इलाकों में किए गए हवाई हमलों की तरफ था।
