MP Weather Alert: धार, बड़वानी, दमोह और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश

भोपाल। मप्र में मानसून के असर से बारिश का दौर जारी है. सोमवार को अलीराजपुर, धार, बड़वानी, बावनगजा, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, सागर, दमोह, रायसेन, गुना, अशोकनगर सहित जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार बने हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही विदिशा, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, झाबुआ, खरगोन, श्योपुर कलां, छतरपुर, देवास, पन्ना, कटनी, शहडोल, निवाड़ी/ओरछा, नीमच, शिवपुरी सहिल जिलों में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से इलाके जलबतर हो रहे हैं. इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रहेंगी.

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में मानसून टूफ, माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, विशाखापत्तनम से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है. एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, पूर्वोत्तर अरब सागर और संलग्न दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा पर माध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है.18 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी और संलग्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्र दाब क्षेत्र बनने की संभावना है.

एक टफ पूर्वोत्तर अरब सागर से उत्तरी महाराष्ट होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण तक माध्य समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है.

 

Next Post

तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया का विमान कोच्चि में उड़ान भरने से रोका गया

Mon Aug 18 , 2025
कोच्चि, 18 अगस्त (वार्ता) कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में रविवार रात कई घंटों तक तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोका गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और बाद में उन्हें दूसरे विमान से भेजा गया। उड़ान संख्या एआई 504 कल रात 10.34 […]

You May Like