स्वामी परमानंद महाराज का आगमन, पुष्पवर्षा से स्वागत

ब्यावरा। युग पुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज का आज शाम को नगर आगमन हुआ. शिष्यगणों, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वामी जी की भव्य अगुवानी कर आशीर्वाद प्राप्त किया.शाम करीब 4 बजे स्वामी जी का नगर आगमन हुआ. स्थानीय गुना रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम पर धर्मप्रेमी नागरिकों द्वारा अगुवानी की. तत्श्चात यहां से स्वामी जी को भोपाल बायपास चौराहा स्थित श्री अखण्ड परम धाम ले जाया गया. जहां पुष्पवर्षा कर स्वामी का स्वागत कर आरती उतारी गई.

पादुका पूजन एवं अमृतवाणी सत्संग कल

गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महाराजश्री का नगर में आगमन हुआ है. महाराज श्री के आगमन से उनके शिष्यों, धर्मप्रेमी नागरिकों में काफी उत्साह है. आज सुबह 9 बजे भोपाल बायपास चौराहा स्थित श्री अखण्ड परमधाम पर पादुका पूजन एवं अमृतवाणी सत्संग होगा. धर्मप्रेमी नागरिकों से आज होने वाले आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है.

Next Post

32 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर।क्राईम ब्रांच एवं खमरिया पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार में तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ 32 नशीले इंजेक्शन जप्त किये है। खमरिया थाना प्रभारी श्रीमती सरोजनी टोप्पो ने बताया कि खेरमाई मंदिर बापू नगर नाला के पास नशे के इंजेक्शन लोगों को बेचने की फिराक में घूम रहे […]

You May Like