
दमोह। मप्र राजस्व संघ के बैनर तले एसडीएम, तहसीलदार, एसएलआर और भी राजस्व विभाग ने सोमवार दोपहर कलेक्टर कोचर को राजस्व मंत्री, प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन सौंपते हुए एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, योगेंद्र चौधरी, रघुनंदन चतुर्वेदी, वृंदेश पांडे, आशुतोष गुप्ता, एसएलआर/तहसीलदार डॉक्टर सुलेखा यादव, राजस्व निरीक्षक रामराज गुप्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा जबलपुर द्वारा विधि विरुद्ध तरीके से राजस्व अधिकारी भारत सोनी, तहसीलदार गोरखपुर व पटवारी शिखा तिवारी जबलपुर के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के संबंध में ज्ञापन सौंपा है.मप्र तहसीलदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जिला इकाइयों ने जिला कलेक्टर के माध्यम भरत सोनी तहसीलदार व पटवारी शिखा तिवारी जिला जबलपुर के विरुद्ध आर्थिक अपराध शाखा जबलपुर द्वारा विधि विरुद्ध तरीके से दर्ज प्राथमिकी के संबंध में राजस्व मंत्री व प्रमुख सचिव राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया.
