रिश्वत लेने वाला बाबू और लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित

भिंड, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें साइबर तहसील में देरी करने वाले दो पटवारी और रिश्वत लेने के आरोप में एक क्लर्क शामिल हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने ग्राम नागौर तहसील गोहद के पटवारी संतोष राजपूत और ग्राम रोहानी जागीर तहसील लहार के पटवारी बृजेन्द्र सिंह राजावत को निलंबित किया है। दोनों पटवारियों पर आरोप है कि उन्होंने साइबर तहसील में दो नामांतरण प्रकरणों की रिपोर्ट तय समय सीमा (दस दिन) में प्रस्तुत नहीं की। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है।
इसी तरह तहसील कार्यालय लहार में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 (क्लर्क) सत्तार खान को कोटवार की नौकरी लगवाने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश के तहत तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटवारियों का मुख्यालय तहसील भिण्ड जबकि क्लर्क सत्तार खान का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय भिण्ड नियत किया गया है। निलंबन अवधि में शासन के नियमों के तहत उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Next Post

एसडीएम और नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने के आरोप की जांच शुरु

Wed Feb 5 , 2025
भिंड, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार के अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व (एसडीएम) और नायब तहसीलदार के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोपों की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि भिंड जिले के लहार एसडीएम विजय यादव और नायब तहसीलदार […]

You May Like