गाड़ी की डिक्की से उड़ाया विदेशी करेंसी से भरा बैग

सियांगज क्षेत्र में व्यापारी को बनाया निशाना

इंदौर: सियागंज क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ शातिर बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने व्यापारी की रैकी करने के बाद गाड़ी की डिक्की से बैग पार कर दिया. वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. जिसमें संदिग्ध आरोपी नजर आ रहे हैं. घटना के बाद व्यापारी ने जूनी इंदौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि थाने पहुंचे विश्वकर्मा नगर अन्नपूर्णा के रहने वाले संदीप चावला ने पुलिस को बताया कि वह सियागंज में किराने का व्यवसाय करते हैं.

व्यापारी सियागंज से पलसीकर स्थित एक सैलून में शेविंग कराने गए थे और अपनी एक्टिवा गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी की थी. गाड़ी की डिक्की में रखा उनका काला बैग बदमाशों ने पार कर दिया. बैग में रखी थी विदेशी करेंसी और अहम दस्तावेज. बैग में 5 हजार रुपए नकद, 500 अमेरिकी डॉलर, 9700 थाई करेंसी और खंडवा रोड स्थित प्लॉट के एग्रीमेंट के कागजात भी थे. व्यापारी और उनके भाई ने इलाके में काफी तलाश की, मगर बैग नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध आरोपी
व्यापारी ने सियागंज और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिनमें बाइक सवार दो युवक उनकी रैकी करते नजर आए, एक फुटेज में बदमाश व्यापारी पर पाउडर फेंकने की कोशिश करता दिखा, लेकिन जैकेट पहनने के कारण उसका असर नहीं हुआ. वहीं दूसरे फुटेज में आरोपी बाइक पर पीछा करते हुए भी नजर आया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

Next Post

घर में चोरी करने वाली महिला, युवक व नाबालिग गिरफ्तार

Mon Feb 3 , 2025
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की पकड़ में आए अरोपी 14 लाख की ज्वेलरी के साथ लाखों का माल जब्त इंदौर: तिलक नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में काम करने के दौरान चोरी करने वाली महिला, उसकी नाबालिग बेटी और एक युवक को गिरफ्तार किया […]

You May Like