घर में चोरी करने वाली महिला, युवक व नाबालिग गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की पकड़ में आए अरोपी
14 लाख की ज्वेलरी के साथ लाखों का माल जब्त

इंदौर: तिलक नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में काम करने के दौरान चोरी करने वाली महिला, उसकी नाबालिग बेटी और एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से लगभग 14 लाख रुपए की ज्वेलरी और कीमती घड़ियां बरामद की हैं.तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में रहने वाले फरियादी अजय शुक्ला ने पुलिस को शिकायत की थी कि उनके घर से ज्वेलरी और कीमती घड़ियां चोरी हो गई हैं. फरियादी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की.

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल स्टेटस के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में घर में काम करने वाली बालिका को लिया. जब उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी मां माधुरी को चोरी का माल देने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने माधुरी को गिरफ्तार कर चोरी का माल जब्त किया, जिसमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, टॉप्स, पेंडल, ब्रेसलेट और घड़ियां शामिल थीं. पुलिस की पूछताछ में आरोपी माधुरी ने बताया कि चोरी की गई कुछ चूड़ियां उसने नंदानगर में रहने वाले चंदा सिंह को दे दी थीं. इस पर पुलिस ने चंदा सिंह को भी गिरफ्तार कर उससे चार सोने की चूड़ियां और दो कड़े बरामद किए. मामले में पुलिस ने नंदानगर में रहने वाले 34 वर्षीय चंदासिंह न्यू एकता नगर में रहने वाली माधुरी के साथ ही एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

यह सामग्री की जब्त
पुलिस द्वारा आरोपियों से जब्त की गई सामग्री में दो सोने की चेन, डायमेंड का मंगलसूत्र और एक पेंडल, एक रोज गोल्ड चेन, एक जोडी सोने के टाप्स, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड की दो डायमंड रिंग. डायमंड के तीन जोड़ी कान के टाप्स, सोने की चार चूड़ियां, दो जोड़ सोने के कड़े, एक रोज गोल्ड का ब्रेसलेट के साथ ही एक टाइटन रागा वाच भी जब्त की है. जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए आंकी गई है.

Next Post

नरसंहार कांड: रिमांड खत्म, कातिल गए जेल

Mon Feb 3 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड  के सात आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर रविवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि पूर्व मेें दो आरोपी जेल भेजे जा चुके है।विदित हो कि टिमरी […]

You May Like