जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड के सात आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर रविवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि पूर्व मेें दो आरोपी जेल भेजे जा चुके है।विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष, समीर दुबे 20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी।
नरसंहार मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पप्पू उर्फ नारायण साहू, और अमित साहू को जेल भेज दिया है। पुलिस ने चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को तीन दिन की रिमांड में लिया था। आरोपियों से घातक हथियार जब्त करने के साथ लंबी पूछताछ हुई। आरोपियेां को टीम पचमढ़ी तक ले गई थी जहां आरोपित किस रूट से भागे। कहां-कहां रूके समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की। अहम सबूत भी जब्त किए। रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
