मध्य फिलीपींस में भूकंप के कारण 18 लोगों की मौत

मनीला, 01 अक्टूबर (वार्ता) मध्य फिलीपींस के सेबू प्रांत में कल रात 6.9 तीव्रता वाले के भूकंप के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय मीडिया ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रांतीय सूचना कार्यालय के हवाले से स्थानीय समाचार पत्र सनस्टार सेबू ने अपनी रिपोर्ट बताया कि भूकंप के केंद्र बोगो शहर में था, जहां इसके कारण 13 लोग मारे गए, जबकि उत्तरी सेबू के सैन रेमिगियो शहर में चार लोगों की मौत हुयी।
वहीं, सेबू के मेडेलिन नगरपालिका ने कम से कम एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। साथ ही दो पुलों को भी नुकसान पहुँचा है। सनस्टार सेबू ने बताया है कि सेबू प्रांतीय अस्पताल (बोगो शहर) में इलाज कराने के लिए लोग लगातार आ रहे हैं, जिससे चिकित्सा कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है।
फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने शुरुआत में बताया था कि मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 9:59 बजे सेबू प्रांत में 6.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। संस्थान ने बाद में भूकंप की तीव्रता को संशोधित कर 6.9 कर दिया और बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में धरती की सहत से पांच किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटके दक्षिणी फिलीपींस के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किये गये। गौरतलब है कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के लिए प्रवण क्षेत्र है।

Next Post

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत किया

Wed Oct 1 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like