उल्टी-दस्त के मामले बढ़ने पर हरदौली बांध से पानी की सप्लाई पर रखी जा रही नजर 

मुलताई,मुलताई में उल्टी दस्त और डायरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या ने चिंता का विषय बढ़ाया हैं। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुलताई प्रशासन से इस गंभीर विषय को लेकर, लगातार फीडबैक लिया जा रहा हैं। विधायक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई के चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि ,उपचार के लिए अस्पताल आए किसी भी क्षेत्र वासियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर, इसे सभी तरह से चुस्त दुरुस्त करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि ,आज विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा हरदौली डैम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। विधायक ने डैम अधिकारियों और कर्मचारियों से हरदौली डैम के जल की शीघ्र जांच कर उन्हें जल्दी से रिपोर्ट बताने को कहा हैं। साथ ही कहा हैं कि डैम के जल की साफ सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही न हों ,और क्षेत्र की जनता को साफ सुथरा पानी मिले । इसपर हमेशा ध्यान दिए जाने की आवश्यकता हैं। इसके बाद विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा खरसाली स्थित पानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि, पीने के पानी की शुद्धता के साथ कभी समझौता नहीं किया जायेगा । इसलिए सभी कर्मचारियों को इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत हैं। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक और श्यामू ढोमने की उपस्थिति रही।

Next Post

भोपाल के VIP रोड पर खतरनाक स्टंट: दो गिरफ्तार

Tue Mar 4 , 2025
भोपाल के VIP रोड पर खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवक एक महिला के साथ चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में युवक और […]

You May Like