इंदौर में रंग पंचमी की गेर में हुआ हादसा , एक की मौत

इंदौर : बरसों से निकाले जाने वाली रंग पंचमी की गेर में इंदौर में एक हादसा हो गया है । टोरी कॉर्नर की गेर के टैंकर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जो विशेष तौर पर गेर में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे ,उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है । उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।

अपने संदेश में कहा है वह किसी परिवार के दुख की घड़ी में होने की वजह से अब गैर में शामिल नहीं हो रहे हैं।उन्होंने कहा है कि हमें आगे से इस संदर्भ में और सावधानी रखना चाहिए । मृतक की जेब में कोई आइडेंटी कार्ड नहीं मिलने से अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है । उसकी उम्र लगभग 45 साल की बताई जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री हेलीपैड से ही उज्जैन के लिए रवाना

Wed Mar 19 , 2025
मुख्यमंत्री हेलीपैड से ही उज्जैन के लिए रवाना Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like