अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ सस्पेंशन को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर एक ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने चीन पर टैरिफ सस्पेंशन को और ज्यादा आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ सस्पेंशन के अपने फैसले को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे दुनिया की सबसे बड़ी 2 अर्थव्यवस्था के बीच टेंशन कुछ देर के लिए टल गई हैं। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है। साथ ही चीन ने भी टैरिफ सस्पेंशन को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है। ऐसे में ये जानना अहम हो जाएगा कि क्या टैरिफ वॉर थोड़ी देर के लिए थम सकता है?
