
दमोह.कटीला तार लगाते समय दो मजदूरों को करंट लगने से गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जिनका उपचार जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि खेत पर कटीला तार लगाते समय बिजली के तारों से करंट लगने पर राजलाल पिता पुलुआ लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी महुआ खेड़ा और सुरेंद्र पिता तुलसीराम लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी सिमरी राजाराम थाना देहात को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया है, जिनमें दोनों की हालत गंभीर बताई गई है,फिरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.
