
भिंड, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लहार क्षेत्र के मेहरा गांव निवासी बहादुर लाल (40) अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ ससुराल मदनपुरा आया था। कल देर शाम उसका साला सोनवीर (25) बिजली के करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर बहादुर लाल को मृत घोषित कर दिया गया और सोनवीर का इलाज चल रहा है।
