भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित इंदौर-दौंड समेत कई ट्रेनों का रूट बदला

इन्दौर। मुंबई और पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और ट्रैक पर बोल्डर गिरने से पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।

रेलवे के अनुसार, 6 जुलाई को इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सूरत–जलगांव–मनमाड–पुणे मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

बारिश के कारण 6 जुलाई को मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी, बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस तथा बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी, मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट, मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल और बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस को रीशिड्यूल किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है। साथ ही अन्य ट्रेनों के भी विलंब, मार्ग परिवर्तन या शॉर्ट टर्मिनेशन की संभावना जताई गई है।

Next Post

करोड़ों का गबन करने वाले दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं?

Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर। खंडवा जिले की पुनासा जनपद पंचायत अंतर्गत नर्मदा नगर ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप लगाने वाले मामले को हाईकोर्ट ने सख्ती से लिया। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई पर अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब […]

You May Like