दमोह: जिला अस्पताल के मुख्य गेट स्थित पर्ची काउंटर पर पंखे में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग विद्युत फॉल्ट के कारण लगी। मौके पर मौजूद स्टाफ और पुलिस की सूझबूझ से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके बाद अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
Next Post
दमोह में झमाझम बारिश, सड़कों पर पानी; मौसम हुआ सुहाना
Sat Aug 22 , 2026
दमोह: दमोह में झमाझम बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगातार बारिश […]
