जबलपुर: वाहनों की खरीद फरोख्त के नाम यादव कॉलानी निवासी एक व्यापारी के साथ जालसाजों ने विश्वासघात करते हुए 26.84 लाख के वाहन हड़पते हुए अमानत मेेंं ख्यानत कर दी । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र कुमार कुशवाहा 33 वर्ष निवासी ग्राम सुरान नारायणपुर जिला औरैया (उप्र) का निवासी है। करीब एक वर्ष से जबलपुर में यादव कालोनी थाना लार्डगंज क्षेत्र में रहता है उसकी ए.के. इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी है उसकी कंपनी केबिल डालने का काम करती है। कंपनी में राजस्थान निवासी रंजीत बीते तीन साल से मशीन किराये से लाकर खुद आपरेट करता था।
उसके पास मशीन नहीं होने से रंजीत ने बोला कि आप जमीन के अंदर केबिल डालने वाली मशीन स्वयं खरीद ले तब उसने वीर तेजा इंटरप्राइजेज के मालिक विश्राम जाट से संपर्क कराया जिनकी दुकान किशनगढ़ा राजस्थान में है बात करने पर 10,62,000 रूपये की एच.डी.डी. मशीन की कीमत होना बताया तब उसने मशीन क्रय करने की सहमति दे दिया और मशीन क्रय कर लिया चूंकि उक्त मशीन को एक वाहन की आवश्यकता थी उस संबंध में उसने विश्राम जाट से रंजित के माध्यम से बात किया। रंजीत व विश्राम जाट ने बताया ट्रक, ट्रैक्टर व टेंकर जिनकी कीमत 14,09,000 रूपये कीमत कुल 24,71,000 रूपये बताये। कुल राशि 26,84,118 रूपये विश्राम जाट व रंजीत द्वारा बताये गये खातो पर भेजा लेकिन रंजीत ने विश्राम जाट के साथ मिलकर उसकी मशीन व ट्रक एवंं टेंकर व ट्रैक्टर को अपने पास रखते हुये उसके साथ अमानत में ख्यानत किया है।
