विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

दमोह.जिला जेल दमोह में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से सप्तम जिला न्यायाधीश अमर गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानेंद्र शुक्ला, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया व जेल अधीक्षक सी.एल.प्रजापति उपस्थित थे.इस शिविर में न्यायाधीश अमर गोयल ने बंदियों से उनके प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनकी विधिक समस्याओं को सुना. उन्होंने बंदियों से परिरुद्ध रहने के दौरान समय का सदुपयोग करने की बात कही. ज्ञानेंद्र शुक्ला ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों व न्याय प्रक्रिया के बारे में बताया. रजनीश चौरसिया ने विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लीनिक आदि की भूमिका के बारे में बताया. उन्होंने बंदियों से नशा मुक्त रहने के लिए कहा क्योंकि अधिकांश अपराध नशे के कारण ही होते हैं.जेल अधीक्षक सी.एल.प्रजापति ने अपने उद्बोधन में जेल में चल रही सुधारात्मक गतिविधियों से अवगत कराया.अंत में आभार भी उन्होंने ही व्यक्त किया.

Next Post

जल गंगा अभियान में लापरवाही पर 10 अधिकारियों को नोटिस

Fri Apr 25 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण के कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई है. कार्ययोजना के अनुसार किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों को प्रतिदिन नरेगा पोर्टल में दर्ज किया जाता है. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जल गंगा संवर्धन […]

You May Like