जल गंगा अभियान में लापरवाही पर 10 अधिकारियों को नोटिस

रीवा। मऊगंज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण के कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई है. कार्ययोजना के अनुसार किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों को प्रतिदिन नरेगा पोर्टल में दर्ज किया जाता है. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत जिले भर में किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों को नरेगा पोर्टल में दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एसबी रावत, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नईगढ़ी अनीश पाण्डेय, प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मऊगंज अमित द्विवेदी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मऊगंज अभिषेक पाण्डेय तथा सहायक यंत्री मऊगंज आरपी मिश्रा को नोटिस दिया है. कलेक्टर ने सहायक यंत्री मऊगंज अंकिता सोहगौरा, सहायक यंत्री जगदीश राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी कल्पना यादव तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज रामकुशल मिश्रा एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है.

Next Post

मेघनगर में आपत्तिजनक पोस्ट, युवक पर FIR 

Fri Apr 25 , 2025
इंदौर एवं मालवा मेघनगर। पहलगाम की अमानवीय घटना के समर्थन में मेघनगर निवासी एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर विवादास्पद वीडियो पोस्ट करने से शहर में गुस्सा दिखाई दिया। यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है, जो फैजान रफीक शैरानी का बताया जा रहा है। शिकायत में बताया गया […]

You May Like