त्योहारों के विशेष दिन मांस बिक्री पर प्रतिबंध

इंदौर: त्योहारों के विशेष दिन शहर में मांस बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इसके लिए महापौर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के किसी भी क्षेत्र में विशेष दिन मांस की दुकानें नहीं खुलना चाहिए,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आगामी त्यौहारों के लिए नगरीय निकाय सीमा के तहत आने वाली सभी मांस एवं मटन की दुकानों को निर्धारित तिथियों पर बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं.

महापौर भार्गव ने बताया कि प्रमुख पर्वों पर मांस बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी. उसमें गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, जैन समाज के पर्युषण पर्व के पहले और आखरी दिन शहर में मांस की दुकानें बंद रहेगी. महापौर ने निगम अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

धर्मांतरण मामले में जब्बार खान की जमानत याचिका फिर खारिज

Wed Aug 27 , 2025
सीहोर। शहर के बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण के मुख्य आरोपी जब्बार खान की जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी ने एक बार फिर खारिज कर दी. इससे पहले भी गंभीर धाराओं को देखते हुए उसकी याचिका निरस्त हो चुकी थी. इस मामले में सह-आरोपी व उसकी पत्नी ताहिरा खान फरार है, […]

You May Like